(पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल)
चंडीगढ़। पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल ने केंद्रीय रेलवे मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा के निजी दखल की मांग करते हुए देश की आजादी के संघर्ष में कूका लहर के ऐतिहासिक महत्व के मद्देनज़र किसी भी रेल का नाम नामधारी आज़ादी संग्राम एक्सप्रेस रखने की अपील की।
गौड़ा को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने इस संबंध में बिना किसी देरी के कार्रवाई करने के लिए कहा क्योंकि यह मामला पहले ही बहुत समय से लंबित है। उन्होंने कहा कि कूका लहर के महान शहीदों को श्रद्धांजलि के तौर पर किसी भी रेल का नाम नामधारी आज़ादी संग्राम एक्सप्रेस रखा जाए। जिक्रयोग्य है कि भारत सरकार द्वारा कूका लहर को आज़ादी आंदोलन के एक हिस्से के तौर पर पहले ही मान्यता दी जा चुकी है और वर्ष 2007 में कूका लहर के 150 वर्ष के अवसर यादगारी समागम करवाए गए थे।