पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राहत सामग्री रवाना करने गई गुल का विरोध

राहत सामग्री रवाना करने गई गुल का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी की मलोया इकाई की ओर से जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए एकत्र की गई राहत सामग्री से भरे ट्रक को रवाना करने गई आप नेता गुल पनाग को विरोध का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम सोमवार सुबह 10.30 बजे मलोया बस स्टैंड पर था। गुल पनाग 11.30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं। वहां पार्टी वर्कर जयदीप मल्होत्रा ने गुल के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए।
जयदीप का आरोप था कि गुल चंडीगढ़ से लोकसभा सीट के लिए आप की उम्मीदवार थीं, लेकिन चुनाव हारने के बाद वे लोगों की बात नहीं सुनतीं। यहां तक कि लोगों का फोन तक नहीं उठातीं। मल्होत्रा ने कहा कि चंडीगढ़ को लोकल नेता चाहिए। मामला बिगड़ता देख वर्कर्स ने मल्होत्रा को शांत किया। हालांकि गुल ने मल्होत्रा के विरोध पर कहा कि उनकी नाराजगी को बातचीत के जरिये सुलझा लिया जाएगा।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी की मलोया इकाई ने बाढ़ पीड़ितों केे लिए राहत सामग्री जुटाने के लिए मलोया और सेक्टर 41 में शिविर लगाए थे। यहां गर्म कपड़े, खाने का सामान व दवाएं आदि एकत्र की गई थीं। राहत सामग्री के एक ट्रक को गुल पनाग ने झंडी दिखाकर कश्मीर के लिए रवाना किया।
फोटोः रविंदर सिंह भाटिया।