पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंटरनेशनल वर्कशॉप में हिस्सा लेने नीदरलैंड जाएंगे डॉ. विकास शर्मा

इंटरनेशनल वर्कशॉप में हिस्सा लेने नीदरलैंड जाएंगे डॉ. विकास शर्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। लोगों में स्किन से जुड़ी समस्याओं और डर्मेटोलॉजी के फील्ड में आ रहे बदलावों को लेकर मनसा देवी कॉम्पलैक्स स्थित नेशनल स्किन हॉस्पिटल में डर्मेटोलॉजिस्ट व डर्मेटो लेजर सर्जन डॉ. विकास शर्मा इंटरनेशनल वर्कशॉप में हिस्सा लेने के लिए जा रहे हैं। नीदरलैंड की एमस्टर्डम में होने वाली 23वीं कांग्रेस ऑफ यूरोपियन एकेडेमी ऑफ डर्मेटोलॉजी में हिस्सा लेंगे। यह वर्कशॉप 8 से 12 अक्टूबर तक चलेगी और इसमें दुनिया भर के देशों के 16 हजार डेलिगेट्स हिस्सा लेंगे।

स्किन प्रॉब्लम्स की लेटेस्ट स्टडी पर चर्चा
यूएस की अमेरिकन एकेडेमी ऑफ डर्मेटोलॉजी से इंटरनेशनल फैलो ऑफ द ईयर का खिताब ले चुके डॉ. विकास ने बताया कि समय के साथ लोगों में अलग अलग किस्मों की स्किन प्रॉब्लम्स देखी जा रही हैं। इन्हीं सब प्रॉब्लम्स से कैसे निपटा जाए और इस फील्ड में लेटेस्ट स्टडी क्या हुई इसके बारे में जानने के लिए ही यह इंटरनेशनल वर्कशॉप हो रही है। स्किन हॉस्पिटल में चीफ कंसल्टेंट डॉ. विकास ने कहा कि पिछले कुछ सालों में विदेशों से एनआरआई लोग भारत में आकर अपना इलाज करवा रहे हैं। डर्मेटोलॉजी और लेजर प्रोसीजर्स में भी भारत अब विदेशों से पीछे नहीं है।

विदेशों के मुकाबले भारत में इलाज कहीं सस्ता
यही नहीं भारत में इलाज विदेशों के मुकाबले काफी सस्ता है। मिसाल के तौर पर मुंह पर लेजर से बाल हटाने के लिए यूके में 20 हजार, यूएस में 25 हजार और भारत में 2500 रुपए देने पड़ते है। इसी तरह से शरीर पर अगर कोई चोट का निशान है तो उसे हटाने के लिए यूएस में 50 हजार, यूके में 40 हजार और चंडीगढ़ में सिर्फ 2500 रुपए में होता है। यही नहीं हेयर ट्रांसप्लांट करवाने के लिए भी कई एनआरआई शहर में अा रहे हैं। ट्रांसप्लांट के लिए यूएस व यूके में ३ से ४ लाख रुपए का खर्चा आता है जबकि चंडीगढ़ में यह ४० से ६० हजार रुपए में हो जाता है। डाॅ. विकास ने कहा कि पिछले ६ महीने में हमारे हॉस्पिटल में ही ५० फाॅरनर्स और ५६० एनआरआई इलाज के लिए अा चुके हैं। इनमें ज्यादातर यूएस व इंगलैंड के साथ ही स्कॉटलैंड, कीनिया और डेनमार्क से भी हैं।