चंडीगढ़। यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल के चेयरमैन प्रो एके वशिष्ठ को इस साल का राष्ट्रीय विद्या सरस्वती पुरस्कार दिया जा रहा है। 23 सितंबर को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में उन्हें ये सम्मान दिया जाएगा। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट की ओर से हर साल ये सम्मान मैनेजमेंट की एजुकेशन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्ति को दिया जाता है।
प्रो वशिष्ठ पिछले करीब तीन साल से यूबीएस के चेयरपर्सन हैं। मैनेजमेंट एजुकेशन के साथ ही रिसर्च में भी उनका उल्लेखनीय योगदान है। उन्हें अकाउंटिंग एंड फाइनेंस का माहिर माना जाता है। पीयू से एमकॉम, एलएलबी करने के बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से एमफिल और पीएचडी की है।