पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गवर्नमेंट स्कूल ३६ का विजयी आगाज

गवर्नमेंट स्कूल-३६ का विजयी आगाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। ५५वें सुब्रतो इंटरनेशनल अंडर-१४ फुटबॉल कप में गवर्नमेंट स्कूल सेक्टर-३६ ने शानदार जीत के साथ आगाज किया है। दिल्ली में खेले गए अपने पहले मैच में उन्होंने आर्मी बॉयज को एकतरफा अंदाज से २-० से हरा दिया। यहां दिल्ली के डॉ. अंबेडकर स्टेडियम में चंडीगढ़ का नेतृत्व कर रहे गवर्नमेंट स्कूल-३६ ने शानदार शुरुआत की और पहले मिनट से ही आक्रमण करना शुरु कर दिया। इसका उन्हें फायदा मिला और आर्मी बॉयज की टीम दबाव में नजर आई। इसी का फायदा उठाते हुए गवर्नमेंट स्कूल-३६ के अमरजीत ने पहला गोल कर दिया।
इसके बाद गवर्नमेंट स्कूल-३६ के हमले और तेज हो गए और स्कूल के जैक्सन ने दूसरा गोल कर टीम की बढ़त को दोगुणा कर दिया। इसके बाद मैच में कोई गोल नहीं हुआ और चंडीगढ़ को पहली सफलता मिल गई। अब दूसरे मुकाबले में टीम २३ सितंबर को गुजरात की टीम के साथ भिड़ेगी तो वहीं तीसरे मुकाबले में उसका सामना श्रीलंका की टीम के साथ होगा। स्कूल के प्रिंसिपल राकेश सूद ने कहा की उन्हें टीम से बहुत उम्मीदें हैं।