चंडीगढ़। कांग्रेस कार्यकाल में फूड एंड सप्लाई मिनिस्टर अवतार हैनरी जो खुद एक बड़े ट्रांसपोर्टर हैं , आज ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर अजीत सिंह कोहाड़ से मिले और उनसे डीजल पर वैट कम करने, मोटर व्हीकल टैक्स में रियायत देने , बसों की अस्थायी फीस ,ट्रांसफर फीस में की गई वृद्धि वापस लेने,अड्डा फीस पचास फीसदी कम करने और टाइम टेबल में एक समानता लाने संबंधी मांगे रखीं।
ट्रांसपोर्ट मंत्री ने कहा, निजी बस आप्रेटरों को भरोसा दिलाया कि इन मांगों को प्राथमिकता के आधार पर विचार में लाया जाएगा और तुरंत ही इनका हल किया जाएगा। बैठक में शिष्टमंडल के सदस्य के अतिरिक्त सचिव परिवहन अनुराग अग्रवाल , एसटीसी अश्विनी कुमार शर्मा ,डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट भूपेंद्र सिंह और विभाग के अन्य उच्चाधिकारी शामिल थे।
-