पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोहना स्कूल मुहिम शुरू करने का फैसला

सोहना स्कूल मुहिम शुरू करने का फैसला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा की अध्यक्षता में उनके दफ्तर में हुई विभागीय मीटिंग)
चंडीगढ़। पंजाब के स्कूलों में साफ सुथरा और हरा भरा बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने 26 सितंबर से 31 अक्टूबर तक 'सोहना स्कूल मुहिम शुरू करने का फैसला किया है । जिस की शुरूआत शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा 26 सितंबर को सरकारी सीनियर स्कूल मोठांवाल (कपूरथला) में राज्य स्तरीय समारोह में स्कूल की सफाई करके करेंगे। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल भी विशेष तौर पर शामिल होंगे।
यह फैसला आज यहां शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा की अध्यक्षता में उनके दफ्तर में हुई विभागीय मीटिंग में लिया गया। बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव अंजलि भावड़ा,डीजी स्कूल जीके सिंह,डीपीआई (एलिमेंटरी) दर्शन कौर ,एससी ईआरटी की डायरेक्टर पंकज शर्मा , उपनिदेशक वोकेशनल शिक्षा तोता सिंह आदि भी हाजिर थे।
शिक्षा मंत्री ने बताया, यह फैसला लिया गया कि स्कूलों को साफ करने के लिए शुरू किया गया है। मैं खुद और विभाग के उच्चाधिकारी विभिन्न स्थानों पर निजी तौर पर सफाई अभियान का हिस्सा बनेगें। संत सीचेवाल स्वयं हाथ से सफाई करके विद्यार्थियों को अपने हाथों से सफाई करने के लिए प्रेरित करेंगे। संत सीचेवाल विद्यार्थियों के रूबरू होंगे उनको स्कूल , इर्द गिर्द आदि की सफाई संबंधी प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मकसद विद्यार्थियों और स्टाफ को स्कूल विशेष कर शौचालयों की सफाई के लिए प्रेरित करना हैं।
31 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के शुरूआती दिन विभिन्न स्थानों पर समारोह करवाए जाएंगे जिनमें जिला शिक्षा अधिकारी से लेकर विभाग के सभी अधिकारी शामिल होंगे। अभियान तहत प्रत्येक स्कूल में हाउस बनाकर सफाई मुकाबले ,और सफाई संबंधी चार्ट , पेटिंग,लेख आदि मुकाबले करवाये जाएंगें। इसके अलावा हर स्कूल को निर्देश दिए जाएंगें कि हर सप्ताह हाउस अनुसार ड्यूटियां लगाकर सफाई का ध्यान रखा जाए।
सांसदों, मंत्रियों के ऐच्छिक कोटे से बनवाएंगे स्कूल
डॉ चीमा ने बताया, राज्य में 418 स्कूल ऐसे हैं जिनमें शौचालय नहीं हैं। मैं जल्द ही सभी सांसदों, मंत्रियों और सीपीएस को पत्र लिखकर अपने अपने हलकों में ऐसे स्कूलों में ऐच्छिक कोटे से इन स्कूलों में शौचालय बनाने को कहूंगा। उन्होंने माना कि शौचालय की कमी के कारण लड़कियां स्कूल छोड़ रही हैं। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश के ऐसे स्कूलों में शौचालय बनाने के लिए कार्पोरेट जगत से कहा है, हमने भी इसका प्रोजेक्ट तैयार करके केंद्र सरकार को भेजा है। 15 अगस्त 2015 से पहले पंजाब का कोई भी स्कूल ऐसा नहीं होगा जिसमें शौचालय न हो।