पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हांसी से वरिष्ठ इनेलो नेता सत्यबाला मलिक ने समर्थकों समेत कांग्रेस में आए

हांसी से वरिष्ठ इनेलो नेता सत्यबाला मलिक ने समर्थकों समेत कांग्रेस में आए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार भारद्वाज ने बताया कि हांसी विधानसभा क्षेत्र से इनेलो की सीनियर लीडर सत्यबाला मलिक ने कांग्रेस पार्टी पार्टी ज्वाइन कर ली है। सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की उपस्थिति में उन्होंने कांग्रेस में अपनी आस्था व्यक्त की। सत्यबाला 1994 में जिला परिषद का चुनाव जिलेभर में सबसे अधिक वोटों के अंतर से जीत चुकी है और हांसी विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उनको लगभग 12000 मतों से रिकार्ड जीत दिलवाई थी।
इसके अलावा 2000 से 2005 तक मलिक ने हरियाणा महिला आयोग में सदस्य के रूप में अहम भूमिका भी निभाई है। इसके साथ वह 2002 से 2005 तक टीएसी की सदस्य भी रह चुकी है। 2005 में हांसी विधानसभा से सत्यबाला मलिक इनेलो की टिकट पर चुनाव भी लड़ चुकी है तब उन्हें 20000 वोट मिले थे।