पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एबीवीपी ने वीसी ऑफिस में मैमोरंडम सौंपा

एबीवीपी ने वीसी ऑफिस में मैमोरंडम सौंपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को हॉस्टलों में खाने की क्वालिटी और हाइजीन ना होने के खिलाफ पंजाब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ऑफिस में मैमोरंडम सौंपा। वीसी ऑफिस पर इकट्ठे हुए स्टूडेंट्स को लीड कर रहे प्रेसिडेंट हरमन सिंह गिल ने कहा कि हॉस्टल नंबर एक और दो, गल्र्स के हॉस्टल नंबर दो का खाना अच्छा नहीं है। यूनिवर्सिटी होम अवे फ्रॉम होम का दावा करती है लेकिन असल में ऐसा नहीं है। खाना किसी भी हॉस्टल में अच्छा नहीं है। वॉशरूम इतने खराब हैं कि अंदर घुसने का मन नहीं करता। स्टूडेंट्स इन अनहाइजनिक कंडीशंस को सहने के लिए मजबूर हैं। पुराने बने हॉस्टलों की मैस में हाईजीनिक कंडीशंस ज्यादा खराब हैं।