पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह

राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड सचिवालय में हिंदी पखवाड़ा मनाया गया। पखवाड़े के विजेताओं को बीबीएमबी अध्यक्ष एबी अग्रवाल द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर वर्ष २०१३ १४ के दौरान सरकारी कामकाज में हिंदी का सर्वाधिक प्रयोग करने वाले कर्मचारियों को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पखवाड़े के दौरान भारत सरकार की राजभाषा नीति के कार्यान्वयन के लिए उत्साह वर्धक वातावरण बनाने और उसे कायम रखने के लिए पांच हिंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। हिंदी निबंध एवं अनुवाद प्रतियोगिता, हिंदी शब्द ज्ञान प्रतियोगिता, हिंदी टंकण प्रतियोगिता, हिंदी
नोटिंग व ड्राफ्टिंग प्रतियोगिता तथा स्वरचित हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन प्रतियोगिता के पहले दूसरे और तीसरे स्थान के विजेताओं को २५००,२००० और १५०० रुपये के नगद पुरस्कार दिए गए। सबसे ज्यादा सरकारी काम काज में हिंदी में करने वाले ५५ कर्मचारियों को प्रोत्साहन योजना के तहत नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विजेता कर्मिको को पुरस्कार की ८० प्रतिशत नगद और शेष हिंदी पुस्तकें दी गई।
अग्रवाल ने विजेताओं को बधाई दी और बताया कि हिंदी दिवस के अवसर पर १४ सितंबर को बीबीएमबी को भारत सरकार द्वारा संचालित इंदिरा गांधी राजभाषा पुरस्कारों के अंतर्गत तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। उन्होंने बोर्ड के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस सम्मान के लिए बधाई दी और प्रथम पुरस्कार लक्ष्य के साथ राजभाषा कार्यान्वयन के कार्य में और जोर शोर से लग जाऐंगे। अग्रवाल ने टेक्नीकल जरनल का विमोचन किया।