पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभिनव ने 2 कांस्य पदक के साथ अलविदा कहा

अभिनव ने 2 कांस्य पदक के साथ अलविदा कहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। इंचियोन एशियन गेम्स में चंड़ीगढ़ के शूटर अभिनव बिंद्रा ने 10 मीटर एयर राइफल में दो कांस्य पदक जीत कर गेम्स को शानदार तरीके से अलविदा कहा। अभिनव ने इंडिविजुअल 10 मीटर एयर राइफल में 1863 अंक के साथ कांस्य जीता। फिर टीम इवेंट में भी रवि कुमार और संजीव राजपूत के साथ मिल कर देश को कांस्य दिलाया। टीम इवेंट में अभिनव ने सबसे ज्यादा 625.4 अंक बनाए जबकि रवि कुमार ने 619.0 और संजीव राजपूत ने 618.7 अंक का योगदान दिया। अभिनव ने सोमवार को ही ट्वीट कर बता दिया था कि वह अब प्रोफेशनल शूटिंग को अलविदा कर रहे हैं और यह एशियन गेम्स उनका अंतिम एशियन होगा। हालांकि 2016 रियो ओलंपिक के बारे में उन्होंने कहा था कि वह उसकी तैयारी करेंगे। मंगलवार को अभिनव ने इंचियोन में कहा कि वह अब शौकिया तौर पर शूटिंग करेंगे और हफ्ते में 2 दिन इस खेल को देंगे। उन्होंने कहा कि वह नेशनल ट्रायल में हिस्सा लेंगे और वह अपने को उस स्तर पर पाएंगे तो ही आगे की वल्र्ड कप में शिरकत करने के बारे में सोचेंगे। उन्होंने साफ किया कि वह किसी उदीयमान प्लेयर के रास्ते का रोड़ा नहीं बनना चाहते।