पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंडीगढ़ के रूपिंदरपाल ने ठोके 2 गोल

चंडीगढ़ के रूपिंदरपाल ने ठोके 2 गोल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। एशियन गेम्स में पदक की उम्मीद लगाई भारतीय हॉकी टीम ने मंगलवार को ओमान को 7-0 से पराजित कर दिया। टीम की जीत में चंडीगढ़ के रूपिंदरपाल सिंह ने शुरूआती 2 गोल दाग कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में भी रूपिंदरपाल ने शानदार हैट्रिक लगाते हुए 3 गोल किए थे। ओमान के खिलाफ पहले क्वार्टर में टीम कोई गोल नहीं कर पाई थी। दूसरे क्वार्टर के 18वें मिनट में टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे रूपिंदर ने गोल में बदल टीम का खाता खोला। अगले ही मिनट में फिर से पेनल्टी कॉर्नर पर रूपिंदर ने शानदार ड्रैग लगाते हुए गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। हालांकि दूसरे गोल करने के दौरान रूपिंदरपाल को थाई की नस खिंच गई और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। भारतीय टीम को अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है और ऐसे में रूपिंदर की चोट भारतीय टीम के खतरे की घंटी से कम नहीं है।