चंडीगढ़। बच्चों की किसी भी समस्या की हेल्प के लिए अाप चाइल्ड लाईन सेवा १०९८ डायल कर सकते हैं। ये हेल्पलाइन सेवा २४ घंटे और निशुल्क, आपातकालीन राष्ट्रीय फोन सेवा है जो मुसीबत में फसे और परेशान बच्चों की हेल्प के लिए काम करती है। अगर आप का बच्चा परेशान है या फिर कोई बच्चा अकेला और बीमार है उसके पास इलाज के लिए पैसे नहीं है, किसी बच्चे का घर स्कूल या काम पर शोषण हो रहा हो, कोई खोया हुआ बच्चा आपको मिले, किसी बच्चे को भावनात्मक मार्ग दर्शन और सहारे की जरूरत हो, कोई बिछुड़ा हुआ बच्चा अपने घर जाना चाहता हो, किसी बच्चे के साथ दुर्घटना हो जाए और उसकी कोई हेल्प न कर रहा हो तो आप इस हेल्पलाइन सेवा का इस्तेमाल करके हेल्प ले सकते हैं।