भुपेंद्र दहिया ने बनाया फाइनल में स्थान
चंडीगढ़। सीएलटीए-आएटा टैलेंट सीरीज टेनिस चैंपियनशिप के बॉयज कैटेगरी में चौथी वरीयता प्राप्त नरेश दहिया खिताब के करीब पहुंच गए हैं। सीएलटीए-१० में उन्होंने सिंगल्स सेमीफाइनल में भुपेंद्र दहिया का मुकाबला था नवनीत के साथ जिसमें उन्होंने कड़े संघर्ष के बाद २-६, ६-३, ६-० से हराया। इसमें पहले ही सेट में भुपेंद्र को हार का सामना करना पड़ा लेकिन जल्द ही उन्होंने वापसी की और दो लगातार सेट जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। अब उनका सामना फाइनल में शशिकांत राजपूत के साथ होगा। उन्होंने कृष्ण राजपूत को ६-२, ७-६ से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में भुपेंद्र ने १२वीं वरीयता प्राप्त अभय मोहन को सीधे सेटों में ४-०, ४-० से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। चार्ट ट्रेनी भुपेंद्र नेे मैच के शुरुआत से ही अटैकिंग गेम खेली और अभय मोहन को कोई मौका नहीं दिया। वहीं एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में नवनीत ने रोहित मलिक को ४-२, ४-१ से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया। वहीं तीसरी वरीयता प्राप्त शशिकांत राजपूत ने पांचवीं वरीयता नरेश बडग़ुर्जर को कड़े मुकाबले के बाद ४-२, २-४, ७-५ से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया तो वहीं सातवीं सीड कृष्णा हुड्डा ने दूसरी वरीयता प्राप्त श्रुत मोहन को ४-०, ५-४ से हरा दिया।