पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगत सिंह की याद में होंगे नुक्कड़ नाटक

भगत सिंह की याद में होंगे नुक्कड़ नाटक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। मजहब, जाति, गोत्र और धन के आधार पर कई टुकड़ों में बंटा भारत। क्या यही है भगत सिंह के सपनों का भारत। शहीद भगत सिंह के जन्मदिन को समर्पित नुक्कड़ नाटक की श्रंखला बुधवार को पंजाब यूनिवर्सिटी में होगी। स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की ओर से दोपहर १२.३० बजे यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी), दोपहर १.३० बजे स्टूडेंट सेंटर और ४.३० पर आर्ट्स ब्लॉक वन ईवनिंग डिपार्टमेंट के बाहर नुक्कड़ नाटक खेला जाएगा। ये नाटक खासतौर पर लॉ डिपार्टमेंट और इंडियन थियेटर के स्टूडेंट्स ने तैयार किया है। २८ सितंबर को भगत सिंह के जन्मदिवस को समर्पित ये सभी नाटक २४ सितंबर को होंगे।