पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिंदू को हराकर प्रिंसी पंचाल फाइनल में

बिंदू को हराकर प्रिंसी पंचाल फाइनल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। सीएलटीए-आएटा टैलेंट सीरीज में प्रिंसी पंचाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में स्थान बना लिया है। सीएलटीए-१० में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने बिंदू कुलारिया को ६-३, ६-१ से हरा दिया। यहां खेले गए मैच के पहले ही सेट में छठी वरीयता प्राप्त प्रिंसी ने शुरुआत से ही अटैकिंग गेम खेला और अंक जुटाने शुरु कर दिए। इसके कारण बिंदू दबाव में दिखी और रिटर्न नहीं कर सकी। प्रिंसी ने पहला सेट ६-३ से जीता। इसके बाद दूसरे सेट में तो बिंदू अपनी ही सर्विस नहीं बचा पा रहीं थी। प्रिंसी ने इसका भरपूर फायदा उठाया और ६-१ से सेट अपने नाम कर लिया। अब खिताब के लिए प्रिंसी का सामना निकिता के साथ होगा। आठवीं वरीयता प्राप्त निकिता ने शमिता यादव को ६-२, ६-१ से हराया। इसके अलावा बॉयज डबल्स के सेमीफाइनल में कृष्ण और नरेश की जोड़ी ने अभय और जसमोल की जोड़ी को ६-२, ६-१ से हरा दिया। तीसरी वरीयता प्राप्त इस जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया और गैरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को बाहर कर दिया। अब खिताब के लिए उनका सामना शशिकांत और भुपिंदर की जोड़ी ने अर्चित और सर्बजोत की जोड़ी को ६-२, ६-१ से हरा दिया।