पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बॉल बैडमिंटन टीम के ट्रायल शिशु निकेतन स्कूल मेंं

बॉल बैडमिंटन टीम के ट्रायल शिशु निकेतन स्कूल मेंं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। यूटी एजुकेशन डिपार्टमेंट द्वारा अंडर-१७ गर्ल्स बैडमिंटन टीम के सलेक्शन ट्रायल २५ सितंबर के बजाय २६ सितंबर को आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल शिशु निकेतन स्कूल सेक्टर-२२ में होंगे। ट्रायल में चुनी गई टीम मदुरई, तमिलनाडु में होने वाली गर्ल्स सब जूनियर नेशनल में हिस्सा लेगी। ट्रायल में हिस्सा लेने की इच्छुक खिलाड़ी इस ट्रायल में हिस्सा ले सकती हैं। उन्हें यहां पर प्रॉपर किट में आना होगा और उन्हें स्कूल से आईकार्ड भी लाना होगा।
शूटिंग चैंपियनशिप २६ से: चंडीगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा ३९वीं चंडीगढ़ स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन २६ सितंबर से २९ सितंबर तक आयोजित की जाएगी। ये चैंपियनशिप दो शूटिंग रेंज में आयोजित की जाएगी। १० मीटर शूटिंग इवेंट पंजाब यूनिवर्सिटी के शूटिंग रेंज में होंगे तो वहीं बाकी के इवेंट्स पटियाला की राव शूटिंग रेंज सेक्टर-२५ में होगी। कई स्टार शूटर इसमें हिस्सा ले सकते हैं। चंडीगढ़ की स्टार चौकड़ी भी इसमें निशाना लगाते हुए दिखाई देगी।