पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बडिंग डिजाइनर्स की फ्रेशर पार्टी

बडिंग डिजाइनर्स की फ्रेशर पार्टी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(INIFD में फ्रेशर पार्टी को एंजॉय करते स्टूडेंट्स)
चंडीगढ़। फैशन के लेटेस्ट ट्रेंड व डिजाइनर ड्रेसेज से मंगलवार को चंडीगढ़ का होटल मैरिएट सजा था। यहां फैशन डिजाइनिंग इंस्टीट्यूट आईएनआईएफडी (इंटर नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फैशन डिजाइन) के स्टूडेंट अपनी क्रिएटिव ड्रेस में पहुंचे थे। मौका था इस वर्ष इंस्टीट्यूट से जुड़ रहे स्टूडेंट वेल्कम करने का। इसे लेकर यहां फ्रेशर पार्टी रखी गई थी। इसमें थीम बना "अ सेल्यूट टु एंटॉयर फैशन फैटरनिटी"। पार्टी में स्टूडेंट की क्रिएटिवटी देखती ही बनता थी।
गाउन, वन-पीस, मिनी-मैक्सी ड्रेस व शेड्स से जबरदस्त कंबिनेशन था। इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बने 32 स्टूडेंट्स। उन्हें शार्टलिस्ट किया गया। रैंप-वॉक, कॉन्फिडेंस व स्टाइल के आधार पर जजेस ने स्टूडेंट का मेंटल लेवल जाना। साथ ही डिजाइनिंग इंडस्ट्री से जुड़े सवाल पूछे। फिर उसके आधार पर उन्हें शॉर्टलिस्ट किया। विभिन्न राउंड के आधार पर 6 स्टूडेंट चुने। उन्हें फ्रेशर, स्टाइल आइकन, ब्यूटी, स्माइल, वॉक जैसे टाइटल से नवाजा।

स्टूडेंट को यह मिले टाइटलः
  • मिस फ्रेशर चंद्रिका मेहता
  • मिस्टर फ्रेशर कनिष्क बंसल
  • स्टाइल आइकन (मेल) साहिब परमार
  • स्टाइल आइकन (फीमेल) सोनाली सूरी
  • फ्रेश फेस (फीमेल) माधव शर्मा
  • फ्रेश फेस (मेल) रिचा पनेसर
  • बेस्ट ड्रेस्ड फैसिल्टी सोनिया शर्मा
आगे की स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें।
फोटोः जसविंदर सिंह।