चंडीगढ़। गांधी भवन का डिजाइन जब तैयार किया जा रहा था तो इसे एक ऐसी जगह के रूप में सोचा गया था जहां पर महात्मा गांधी के बारे में बैठ कर विचार और चर्चा होगी। शांति पूर्वक माहौल होना चाहिए। ये बताया पंजाब यूनिवर्सिटी के रिटायर इंजीनियर ने।
वह यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म की ओर से टूरिज्म वीक पर कराई गई वर्कशॉप को संबोधित कर रहे थे। यूआईएचएमटी टूरिज्म वीक के तहत पहले भी दो दिवसीय वर्कशॉप करवा चुकी है। बुधवार को हुई वर्कशॉप में ली कार्बुजिए की टीम से आर्किटेक्ट एसडी शर्मा ने उस टाइम के अपने अनुभव बांटे।