चंडीगढ़ । हरियाणा में आगामी दो-तीन दिनों तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा। रात के समय जरूर हल्के बदलाव होने की संभावना है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से ३७ डिग्री सेल्सियस के मध्य रहेगा। न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसी प्रकार, हवा में आद्रता 44 से 57 प्रतिशत रहने की संभावना है।
हवा की गति 6 से 14 किलोमीटर प्रति घंटा चलने की संभावना है। हरियाणा में इस बार औसतन सामान्य से 60 प्रतिशत कम बरसात हुई है। इस वजह से कृषि क्षेत्र को खासा नुकसान उठाना पड़ा।