पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भुपेंद्र को हराकर शशिकांत बने चैंपियन

भुपेंद्र को हराकर शशिकांत बने चैंपियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। सीएलटीए-आएटा टैलेंट सीरीज टेनिस चैंपियनशिप के बॉयज इवेंट में तीसरी सीड शशिकांत राजपूत ने खिताबी जीत दर्ज की है। सीएलटीए सेक्टर-१० में खेले गए मैच में शशिकांत ने चौथी सीड भुपेंद्र दहिया को एकतरफा अंदाज में ६-३, ६-१ से हराया। दोनों के बीच मैच में ज्यादा संघर्ष देखने को नहीं मिला। पहले सेट से ही शशिकांत ने बढ़त बनानी शुरू कर दी थी जिससे भुपेंद्र दबाव में आ गए। भुपेंद्र अपनी नेचुरल गेम नहीं खेल सके और गलतियां करते रहे। इसका शशिकांत ने भरपूर फायदा उठाया और पहला सेट ६-३ से अपने नाम कर लिया। इसके बाद दूसरे सेट में तो शशिकांत और आक्रामक दिखे और उन्होंने भुपेंद्र को बैकफुट पर धकेल दिया। उन्होंने ये सेट ६-१ से जीता और विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
गर्ल्स में प्रिंसी को मिला खिताब: गर्ल्स सिंगल्स में खिताब छठी वरियता प्राप्त प्रिंसी पंचाल के नाम रहा। उन्होंने कड़े मुकाबले के बाद आठवीं वरीयता प्राप्त निकिता खरंगरा को ७-६(५),३-६, ६-२ से हरा दिया। दोनों के बीच मुकाबला कांटे का रहा। पहले सेट में एक एक गेम जीतने के बाद दोनों का स्कोर ६-६ से बराबर हो गया। तभी प्रिंसी ने लगातार अंक हासिल किए और ७-६(५) से सेट जीत लिया। इसके बाद दूसरे सेट में निकिता ने ३-६ से सेट जीतकर मैच बराबर कर दिया। तीसरे सेट में प्रिंसी ने वापसी की और सेट ६-२ से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।