पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईकोर्ट को मिलेंगे १२ नए जज, वीरवार को लेंगे पद की शपथ

हाईकोर्ट को मिलेंगे १२ नए जज, वीरवार को लेंगे पद की शपथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ । पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को 12 नए जज मिलने जा रहे हैं। 5 डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज को पदोन्नति देकर हाईकोर्ट जज बनाया जा रहा है वहीं सात हाईकोर्ट के वकीलों को जज बनाया जा रहा है। इन सभी के नाम राष्ट्रपति ने क्लियर कर दिए हैं। ऐसे में अगले सप्ताह सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिला दी जाएगी। नए जजों में दो महिला जज भी बनने जा रही हैं। इससे हाईकोर्ट में जजों की संख्या जहां 57 तक पहुंच जाएगी, वहीं महिला जजों की संख्या 7 से बढ़कर 9 हो जाएगी।

वकीलों से हाईकोर्ट जज बनने वालों में जयश्री ठाकुर, दीपक सिब्बल, अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल, हरिपाल वर्मा, अमित रावल, राजमोहन सिंह व बीएस वालिया का नाम शामिल है। दीपक पूर्व केंद्रीय लॉ मिनिस्टर कपिल सिब्बल के कजिन हैं। राजमोहन सिंह बार काउंसिल ऑफ इंडिया में बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
ग्रेवाल व हरिपाल वर्मा पंजाब के एडवोकेट जनरल आफिस की तरफ से हाईकोर्ट में पैरवी कर रहे हैं। सेशन जज से पदोन्नति हासिल कर हाईकोर्ट जज बनने वालों में हरियाणा से दर्शन सिंह, डॉ. शेखर कुमार धवन, स्नेह पराशर, राज राहुल गर्ग और पंजाब से गुरमीत राम का नाम शामिल है।