चंडीगढ़। एसएन वोहरा मेमोरियल हॉकी में इस बार एक नया सफलता का पंख जुड़ेगा जब तीन बार के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर की बनाई फाउंडेशन हॉकी खिलाड़ियों का स्किल टेस्ट करेगी। इस टेस्ट में खिलाड़ियों की सिर्फ काबलियत ही नहीं पहचानी जाएगी बल्कि इसमें सफल होने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए खुद बलबीर सिंह सीनियर ने बताया ये पहला मौका होगा जब किसी हॉकी टूर्नामेंट में ये टेस्ट आयोजित होगा। उन्होंने कहा की मैंने अपनी किताब में इसको साबित किया है की हॉकी खेलना एक आर्ट के साथ-साथ साइंस भी हैं।
बॉल किस एंगल से गोल में ज्यादा बार जाएगी और आपको किस एंगल पर घुमाना है जिससे बॉल को गोल में डालने में सफलता मिले। इसके अलावा कब खिलाड़ी को ऊपर और नीचे देखना है ये भी इसी साइंस का हिस्सा है। मैंने ये सिर्फ पहले किताब में लिखा था लेकिन अब हम इसे मैदान में खिलाड़ियों पर एप्लाई करेंगे। इससे यकीनन खिलाड़ियों को फायदा होगा और हमें भी। हमें अच्छे हॉकी खिलाड़ी मिलेंगे जो मैदान पर कम गलतियां करेंगे। हम इसके बाद इसे और भी कई टूर्नामेंट में लागू करने का प्रयास करेंगे।