पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिशन मार्स की सफलता पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां

मिशन मार्स की सफलता पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला 4 द्वारा जिला कार्यालय सेक्टर-29 में भारत के मंगल अभियान की सफलता पर खुशी मनाई तथा मिठाई बांटी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशाली, प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर, मंडल अध्यक्ष शिलानाथ गुप्ता, मुकेश राय, औद्योगिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मुकेश शर्मा सह-संयोजक अजायब सिंह, अनूप राणा, चरणजीत सिंह, बृजभान यादव, इंद्रजीत सिंह, मनोज कुमार सिंह, सुदामा, कैलाश पाल, रविन्द्र कुमार, सतनाम सिंह, धर्मेंद्र कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
जिला अध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशाली ने इस अभियान की सफलता को ऐतिहासिक बताते हुए इस कार्य में लगे सभी वैज्ञानिकों तथा अन्य कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मंगल अभियान की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है भारतीय वैज्ञानिक सर्वश्रेष्ठ हैं और वे न्यूनतम संसाधनों में भी अभूतपूर्व परिणाम दे सकते हैं।