पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छ भारत मिशन चंडीगढ़ में भी आज से शुरु

स्वच्छ भारत मिशन चंडीगढ़ में भी आज से शुरु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन को चंडीगढ़ में भी वीरवार से शुरु किया जा रहा है। इस मिशन के तहत प्रशासन और नगर निगम मिलकर गांवों में अवेयरनेस कैंपेन चलाएगा। सारंगपुर से इस अभियान को आज दोपहर 2 बजे से शुरु किया जा रहा है। चंडीगढ़ के रूरल एरिया में खासतौर पर इस कैंपेन के तहत साफ सफाई को लेकर काम किया जाएगा।

नगर निगम और प्रशासन के अधिकारियों की मीटिंग्स भी इस बारे में बुलाई गई है। एडवाइजर टू एडमिनिस्ट्रेटर केके शर्मा ने इस कैंपेन को बेहतर तरीके से चलाए जाने के लिए अधिकारियों के साथ मीटिंग्स कर उनको कहा है। कैंपेन के दौरान हैंड वॉश, पीने के स्वच्छ पानी की व्यवस्था किये जाने के बारे में बताया जाएगा। स्कूलों और कॉलेजों में भी अवेयरनेस कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।