पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीजीपी ने लाइसेंसी हथियार जमा कराने के दिए निर्देश

डीजीपी ने लाइसेंसी हथियार जमा कराने के दिए निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ । डीजीपी हरियाणा श्रीनिवास वशिष्ठ ने विधानसभा चुनाव के लिए पु़लिस को दिशा निर्देश दिए कि मतदान से पहले प्रदेश में जितने भी लाइसेंसी हथियार है उन्हें तुरंत जमा कराया जाए।
चुनाव के समय गड़बड़ी फैलाने वाले सभी असामाजिक तत्वों को तथा मुकदमों में लंबित चले आ रहे सभी गैर जमानती वारंट, पी.ओ., बेल जंपर की शीघ्र गिरफ्तारी बारे आदेश दिए।
क्योंकि इस तरह के तत्व चुनाव में गड़बड़ी फैला सकते हैं। डीजीपी ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्वक कराने के लिए हर संभव उपाय उठाए जाए। इस दौरान सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जाए। इसके साथ ही शराब की दुकानों पर पुलिस विशेष नजर रखे।