पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा का विधायक पद से इस्तीफा

सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा का विधायक पद से इस्तीफा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। फतेहाबाद के विधायक और चीफ पार्लियामेंट्री सेक्रेटरी प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा ने विधायक पद से रिजाइन कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। वीरवार को सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की उपस्थिति में गिल्लाखेड़ा अपना नामांकन करेंगे। हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कुलदीप शर्मा ने गिल्लाखेड़ा का विधायक पद से रिजाइन स्वीकार भी कर लिया है।
विधानसभा सचिवालय की ओर से इस संबंंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। प्रहलाद सिंह ने 2009 के विधानसभा चुनाव में फतेहाबाद से आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। जीतने के बाद उन्होंने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया था। हुड्डा सरकार में उन्हें चीफ पार्लियामेंट्री सेक्रेटरी का पद भी दिया गया था। उन्होंने यह रिजाइन तब किया जब विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार की शाम ही उन्होंने पद छोडऩे का पत्र स्पीकर को सौंपा था।
टिकट फाइनल करने के बाद दिया रिजाइन
भास्कर से बातचीत में उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी में शामिल होना है। इस वजह से उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। अब वे कांग्रेस में ही रहेंगे और सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए काम करेंगे। उन्होंने बताया कि कोशिश रहेगी कि कांग्रेस उन्हें टिकट दे दे। लेकिन दूसरी ओर उन्हें टिकट का भरोसा था। सब कुछ तय करने के बाद ही उन्होंने रिजाइन किया। इस बात की पुष्टि सीएम के टूर प्रोग्राम से भी हो रही है। कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा से पहले ही सीएम के वीरवार को जो टूर प्रोग्राम जारी किए गए, इसमें वीरवार को सीएम को दो बजे फतेहाबाद में गिल्लाखेड़ा के नामांकन में शामिल होना बताया गया है।

कांग्रेस ज्वाइन करनी थी, इसलिए किया विधायक पद से रिजाइन : गिल्लाखेड़ा
गिल्लाखेड़ा ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। बाद में कोई दिक्कत न आए। इसलिए पहले विधायक पद छोड़ा। टिकट मिलने की उम्मीद थी, यदि टिकट नहीं भी मिलता तो पार्टी के लिए काम करते। यह दावा भी उन्होंने अपनी बातचीत में किया है।