पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक अक्टूबर से लगवाएं सीएच ०१ एई सीरिज के नबंरों की एचएसआरपी

एक अक्टूबर से लगवाएं सीएच-०१-एई सीरिज के नबंरों की एचएसआरपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी यूटी चंडीगढ़ 1 अक्टूबर 2014 से सीएच-01-एई सीरिज के नंबर वाली गाड़ियों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाने का काम शुरु करेगी। आरएलए की तरफ से कहा गया है कि जिन लोगों के पास इस सीरिज के नंबर की गाडिय़ां हैं वे एचएसआरपी लगवाने के लिए आरएलए के ऑफिसों में डॉक्यूमेंट्स जमा करवा सकते हैं।
इस सीरिज के नबंरों की एचएसआरपी लगाने के लिए आरएलए ने एक महीने का टाइम दिया है और 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2014 तक लोग इस सीरिज के नबंरों की एचएसआरपी लगवा सकते हैं। महीना पूरे होने के बाद इस सीरिज के वे नंबर जिनकी एचएसआरपी नहीं लगी होगी उनके चालान काटने के लिए आरएल ट्रेफिक पुलिस को लिखेगा।
यहां पर लगवाएं एचएसआरपी:- रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी ऑफिस सेक्टर-17, एसडीएम साउथ ऑफिस सेक्टर-42 और एसडीएम ईस्ट ऑफिस इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में एचएसआरपी लगवाने के लिए लोग एप्लाई कर सकते हैं। यहां पर प्लेन पेपर में गाड़ी की चेसी नंबर, इंजन नंबर, मेक, मॉडल के बारे में डिटेल देते हुए एप्लीकेशन लिखे जिसके साथ गाड़ी के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की कॉपी और इंश्योरेंस की कॉपी साथ लगाकर जमा करवाएं।