पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो स्टूडेंट्स की सक्रियता से बची ऊंट की जान

दो स्टूडेंट्स की सक्रियता से बची ऊंट की जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। दो स्टूडेंट योगेंद्र कुमार और ध्रुव राव की सक्रियता की वजह से ऊंट की जान बच गई। बच्चों के टीचर खजान सिंह यादव ने बताया कि रेवाड़ी जिला के गांव सलीमपुर में ऊंट मालिक महेन्द्र सिंह ने क्लेम लेने की नीयत से अपने ऊंट को 15 दिन से भूखा-प्यासा बांधकर रखा हुआ था। दी इंग्लिश इंटरनेशनल स्कूल गो कुलपुर में पढ़ने वाले योगेन्द्र कुमार और ध्रुव राव स्कूल आते-जाते उसे देखते थे। उन्होंने इस बारे प्रिंसिपल बिंदु यादव को बताया।

इस जानकारी के बाद प्रिंसिपल ने पीपल फार एनीमल्स, हरियाणा के चेयरमेन नरेश कादियान से संपर्क किया। कादियान ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ऊंट मालिक के खिलाफ थाना अटेली में शिकायत दर्ज करवा दी। इसके बाद पुलिस के साथ मिल कर ऊंट को उसके मालिक से मुक्त कराया गया। ऊंट की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पशु अस्पताल, साढराना में दाखिल करवा गया।