पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ३१.०४ लाख रुपए में चमकेगा टैगोर थियेटर का मिनी रिहर्सल थियेटर

३१.०४ लाख रुपए में चमकेगा टैगोर थियेटर का मिनी रिहर्सल थियेटर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। टैगोर थियेटर में ट्राईसिटी के कलाकारों के लिए स्पेशल अरेंजमेंट और ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रमों का आयोजन किये जाने के लिए अब प्रशासन इस थियेटर के मिनी रिहर्सल थियेटर्स को भी रेनोवेट कर ज्यादा सुविधाएं मुहैया करवाने जा रहा है।
चंडीगढ़ प्रशासन का इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट सेक्टर-18 स्थित टैगोर थियेटर के मिनी रिहर्सल थियेटर की एडिशनल अल्ट्रेशन और रेनोवेशन का काम करवाएगा। हाल ही में हुई मीटिंग में इस बारे में फैसला किया गया है और इस मिनी रिहर्सल थियेटर की रेनोवेशन और अल्ट्रेशन के लिए इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने 31.04 लाख रुपए का बजट एस्टीमेट तैयार किया है।
अधिकारियों के मुताबिक टेंडर प्रोसेस पूरा होने के बाद जनवरी 2015 तक इस काम को पूरा करवा लिया जाएगा। कल्चरल अफेयर्स डिपार्टमेंट ने इस साल कई कार्यक्रमों के आयोजन की प्लानिंग थियेटर में की है जिसके चलते यहां पर ज्यादा सुविधाएं आर्टिस्टों को दिए जाने की तैयारी की गई है।