पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृष्ण नरेश की जोड़ी ने जीती डबल्स चैंपियनशिप

कृष्ण-नरेश की जोड़ी ने जीती डबल्स चैंपियनशिप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। सीएलटीए आएटा टैलेंट सीरीज टेनिस चैंपियनशिप में कृष्ण हुड्डा और नरेश बडग़ुर्जर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डबल्स खिताब अपने नाम किया। चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन सेक्टर-१० के सेंट्रल कोर्ट पर खेले गए फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने गैर वरीय जोड़ी शशिकांत और भुपिंद्र को कड़े मुकाबले के बाद ६-७(६), ७-६(२), ११-९ से हराया। खिताबी मुकाबले के पहले सेट में विजेता जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। दोनों ने एक-एक गेम जीतकर शुरुआत की और स्कोर एक समय ६-६ से बराबर हो गया।
तभी शशिकांत और भुपिंद्र ने ६-७(६) से सेट जीतकर मैच में बढ़त बना ली। इसके बाद दूसरे सेट में कृष्ण और नरेश की जोड़ी ने ७-६(२) से जीतकर मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया। तीसरा सेट टाइब्रेकर रहा जिसमें एक बार फिर से कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन अंत में जीत कृष्ण और नरेश ने ११-९ से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। इससे पहले सेमीफाइनल में कृष्ण और नरेश की जोड़ी ने अभय और जसमोल को ६-२, ६-१ से हराया तो वहीं शशिकांत और भुपिंद्र ने अर्चित और सर्बजोत की जोड़ी को ६-२,६-१ से मात दी।