चंडीगढ़ । अपना अंतिम
एशियाड खेल रहे हरियाणा के मुक्केबाज अखिल कुमार शुक्रवार को प्री क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे। कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडल विजेता अखिल का मुकाबला फिलीपींस के सुआरेज से होगा। ६० किलोग्राम के इस मुकाबले में अगर अखिल जीत गए तो मेडल के लिए उनकी राह आसान हो जाएगी। ३३ साल के अखिल ने पहले मुकाबले में नेपाल के लामा को एकतरफा मुकाबले में पराजित कर दिया था। रेफरी ने यह मुकाबला तकनीकि आधार पर रोक कर अखिल को विजेता घोषित कर दिया था।
लेकिन सुआरेज के खिलाफ मुकाबला काफी कठिन होने की उम्मीद है क्योंकि यह मुक्केबाज वर्ल्ड सीरीज बॉक्सिंग में अपने दांव आजमा चुका है। दूसरी तरफ भारत के ही मनदीप जांगड़ा से काफी उम्मीदें है। उन्हें पहले मुकाबले में चीन के खिलाड़ी से दो दो हाथ करने होंगे। हरियाणा का यह मुक्केबाज कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीत कर अच्छी फॉर्म में है। हरियाणा के विकास कृष्ण और मनोज कुमार भी पदकों के दावेदारों में शुमार है।