पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रूपिंदर पाल की कमी खली हॉकी टीम को

रूपिंदर पाल की कमी खली हॉकी टीम को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। वीरवार को एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम पाकिस्तान के हाथों 1- 2 से हार गई। एक समय दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थी लेकिन अंतिम समय में पाक ने गोल कर जीत हासिल कर ली। भारतीय टीम में चंडीगढ़ हॉकी एकेडमी के ट्रेनी रहे रूपिंदरपाल की गैरमौजूदगी भी हार का कारण रही। डिफेंडर रूपिंदर को ओमान के खिलाफ मैच में जांघ में चोट लग गई थी। उस मैच में उन्होंने दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल टीम को बढ़त दिलाई थी और उससे पहले श्रीलंका के खिलाफ मैच में तो उन्होंने तीन गोल दाग कर हैट्रिक लगाई थी।
पाक के खिलाफ भारत को 2 पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन गोल नहीं हो पाया। रूपिदंरपाल की जगह रघुनाथ ने पेनल्टी कॉर्नर स्पेशलिस्ट की भूमिका निभाई थी लेकिन कामयाबी नहीं मिली। ओमान के खिलाफ भी रघुनाथ ने 8 पेनल्टी कॉर्नर गंवाए थे लेकिन भारतीय टीम ने तब कोई सबक नहीं लिया। अगले मैचों में रूपिंदर का फिट होना भारतीय टीम के लिए काफी जरूरी होगा।