चंडीगढ़। स्कॉलरिशप देर से आने पर रिसर्च में परेशानी और डेली एक्सपेंसेज के लिए परेशान होने वाले पंजाब यूनिवर्सिटी के रिसर्च स्कॉलरर्स के लिए राहत भरी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की ओर से विशेष स्कीम के तहत यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन स्कॉलरशिप की कुल रकम का 80 फीसदी तक लोन के रूप में मिल सकेगा।
पिछले करीब एक साल से पीयू के वाइस चांसलर प्रो अरुण ग्रोवर अलग-अलग बैंकों में इस विशेष स्कीम के लिए प्रयास कर रहे थे।इससे स्टूडेंट्स आर्थिक परेशानियों की चिंता के बिना अपना रिसर्च वर्क पूरा कर सकेंगे। ये रकम उन्हें स्कॉलरशिप आने पर लौटानी होगी। इस लोन के लिए गारंटी पीयू देगी।
उल्लेखनीय है कि यूजीसी की ओर से आने वाली स्कॉलरशिप कई बार एक डेढ़ साल तक भी नहीं आती। इसे पर्सनल लोन स्कीम फॉर रिसर्च स्काॅलर्स ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी नाम दिया गया है। पीयू प्रवक्ता के अनुसार ये सुविधा सिर्फ चंडीगढ़ के सेक्टर आठ स्थित बैंक शाखा में ही मिल सकेगी।