चंडीगढ़। ऐहनूं रूह ते मल्ल देयो, हो जांदी चिट्टी, ऐनी खुश्बूदार है पीयू दी मिट्टी। एक बैग लेकर कैंपस में पहुंचना और उसके बाद का सफर साझा किया पीयू के इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन के एक स्टूडेंट ने। वह लॉ ऑडिटोरियम में फ्रेशर्स का स्वागत कर रहे थे। बीए-बीएड के स्टूडेंट्स ने अपने जूनियर्स के स्वागत किया मुस्कुराहटों के साथ।
गीत और नाच गाने के बीच हुए रैंप वॉक भी। रैंप वॉक के लिए लड़कियां जहां कानों में झूमर और परांदों में दिखाई दीं तो लड़के भी थे सूट्स और इंडियन एथनिक ड्रेसेज में। डिपार्टमेंट के स्टूडेंट अमन ने बताया कि पिछले कई दिन से इस प्रोग्राम की तैयारियां चल रही थीं। सीनियर्स ने कई दिन की मेहनत से कल्चरल आइटम तैयार किए हैं। शाम तक चलने वाली पार्टी में मिस और मिस्टर फ्रेशर भी चुने जाएंगे।