(डिपार्टमेंट ऑफ लॉ के बाहर फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स)
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ लॉ के बाहर फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन किया। उनके ड्राफ्टिंग और सीआरपीसी सब्जेक्ट के टीचर्स अलाट ही नहीं किए गए थे। ये सबसे जरूरी सब्जेक्ट हैं जिनके लिए गेस्ट फैकल्टी को अप्वाइंट किया जाना था।
फैकल्टी मिलने के तुरंत बाद लगने वाली क्लास में टीचर्स पहुंचे ही नहीं। स्टूडेंट्स ने डिपार्टमेंट की चेयरपर्सन और पीयू प्रशासन के विरोध में नारे लगाए।
फाइनल ईयर के एक स्टूडेंट ने बताया कि वह इस मसले पर कई बार चेयरपर्सन से मिल चुके हैं। नवंबर में उनके एग्जाम हैं। जब दो सब्जेक्ट अब तक पढ़ाए ही नहीं गए तो वह एग्जाम तक सिलेबस कैसे क्लियर करेंगे। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन स्टूडेंट्स के एक दिन फीस लेट होने पर 18 सौ रुपये जुर्माना वसूलता है, टीचर की लेट अप्वाइंटमेंट पर किसी को जिम्मेदार क्यों नहीं ठहराया जाता।