(टूरिज्म वीक के तहत प्रोग्राम में स्टूडेंट्स)
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म की ओर से रन फॉर टूरिज्म का प्रोग्राम रखा गया। टूरिज्म वीक के तहत हो रहे इस प्रोग्राम में स्टूडेंट्स और फैकल्टी को दौडऩा था। डायरेक्टर प्रो आरके गुप्ता द्वारा फ्लैग ऑफ के बाद स्टूडेंट्स एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक से होकर गांधी भवन तक पहुंचे। इस बीच ना तो डायरेक्टर और ना ही फैकल्टी इस पूरे रन में नजर आई।
जगह-जगह ढोल की थाप और पंजाबी बोलियों पर भंगड़ा करते हुए उन्होंने अपना रन फॉर टूरिज्म पूरा किया। इस बीच इंग्लिश ऑडिटोरियम वाले चौक पर खड़े होकर स्टूडेंट्स ने डांस किया और तस्वीरें भी खिंचवाई। इसको कंट्रोल करते समय डिपार्टमेंटल रिप्रेजेंटेटिव ने भी कहा कि गांधी भवन में ब्लड डोनेशन चल रहा है इसलिए शांत हो जाएं और यहीं तक ढोल बजवाएं लेकिन स्टूडेंट्स नहीं माने और वह गांधी भवन तक ढोल लेकर ही पहुंचे।