चंडीगढ़। एशियन गेम्स में शूटिंग से पदक आने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। २५ मीटर सेंटर फायर पिस्टल टीम इवेंट में भारतीय तिकड़ी पेंबा तमांग, हरप्रीत सिंह और विजय कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। भारतीय टीम ने १७४० का स्कोर किया जबकि गोल्ड जीतने वाली चाइना की टीम ने १७४२ अंक हासिल किए। भारतीय टीम में गुरप्रीत सिंह पंजाब के तरनतारन से हैं जबकि ओलंपिक सिल्वर मेडल विजेता विजय कुमार हिमाचल से ताल्लुक रखते हैं।
एशियन गेम्स में अभी तक शूटिंग से भारत को ७ दिन के अंदर ८ मेडल हासिल हो चुके हैं। इनमें १ गोल्ड, १ सिल्वर और ६ ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। हालांकि इंडीविजुअल वर्ग में यह तीनों इस इवेंट में कुछ खास नहीं कर पाए और पदक की दौड़ से बाहर हो गए। इसमें पेंबा ८वें, गुरप्रीत सिंह ९वें और विजय कुमार ५७९ अंक के साथ १२वें स्थान पर रहे।