मोहाली। पीसीए मोहाली में एक बार फिर से कैरेबियन धमाका देखने को मिला। द. अफ्रीकी टीम केप कोबराज के खिलाफ शुक्रवार को बारबडोस ट्रिडेंट्स के जॉनाथन कार्टर ने नाबाद १११ रन की पारी खेलकर सभी को हैरान कर दिया। उन्हीं की बदौलत बारबाडोस ने २० ओवरों में ८ विकेट पर १७४ रन का स्कोर खड़ा किया। बारबाडोस के लिए इसके अलावा ओपनर मुनावीरा ने २१ गेंदों पर ४२ रन का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज पिच पर ज्यादा देर तक पिच पर टिक नहीं सका।
कार्टर ने ६८ गेंदों पर १११ रन की नाबाद पारी के दौरान १० चौके और पांच छक्के लगाए। केप कोबराज के लिए लॉन्गवेल्ट और एंगलब्रेक्ट ने २-२ बल्लेबाजों को चलता किया। इसके अलावा फिलेंडर ने एक विकेट झटका। कार्टर ने मैच के चारों ओर शॉट्स खेले और किसी भी गेंदबाज को स्वयं पर हावी होने का मौका नहीं दिया। उन्होंने टीम मेंबर्स के साथ-साथ मैच देखने आए क्रिकेट फैंस का भी भरपूर मनोरंजन किया।