पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंडीगढ़ के किरायेदार भी आंदोलन पर उतरने की तैयारी में

चंडीगढ़ के किरायेदार भी आंदोलन पर उतरने की तैयारी में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के किरायेदार भी अपनी मांगों को लेकर अब आंदोलन में उतरने की तैयारी में जुट गए हैं।
एसोसिएशन ऑफ वेलफेयर ऑफ किरायेदार चंडीगढ़ की तरफ से प्रशासन से मांगे मनवाने के लिए अगली कार्रवाई के लिए रविवार को मनीमाजरा के शिवालिक गार्डन में मीटिंग बुलाई है जिसमें सभी किरायेदारों को शामिल होने की अपील की गई है।
इस बारे में एसोसिएशन के प्रेसिडेंट संजीव सिंह की तरफ से कहा गया है कि किरायेदारों की मांगों को लेकर एडवाइजर टू एडवाइजर टू एडमिनिस्ट्रेटर केके शर्मा, डिप्टी कमिश्नर, होम सेक्रेटरी अनिल कुमार और चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन से मिलकर उनको अपनी मांगों के बारे में ज्ञापन भी सौंप चुके हैं लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ।

संजीव सिंह के मुताबिक अधिकारी किरायेदारों के वेलफेयर के लिए कुछ करना ही नहीं चाहते जिसके चलते किरायेदारों का शोषण हो रहा है। एसोसिएशन की तरफ से कहा गया है कि मनीमाजरा में मीटिंग में लोग अपने विचार रखें कि किरायेदारों की परेशानियां हल करने के लिए आगे क्या कार्रवाई की जानी चाहिए।
एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी ओम प्रकाश के मुताबिक अगर कोई हल किरायेदारों की मांगों का प्रशासन नहीं निकालता है तो सभी किरायेदार बड़े स्तर पर आंदोलन शुरु करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।