पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मॉर्निंग रागा के साथ शुरु हुआ वर्ल्ड टूरिज्म डे

मॉर्निंग रागा के साथ शुरु हुआ वर्ल्ड टूरिज्म डे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। शनिवार सुबह 6 बजे से सुखना लेक में मॉर्निंग रागा के साथ वर्ल्ड टूरिज्म डे की शुरुआत की गई। 27 सितंबर को वर्ल्ड टूरिज्म डे मनाया जाता है। चंडीगढ़ प्रशासन का टूरिज्म डिपार्टमेंट 27 से 30 सितंबर तक टूरिज्म वीक सेलिब्रेशन करेगा। सुबह लेक पर सुभाष घोष ने मॉर्निंग रागा कार्यक्रम किया। टूरिज्म डिपार्टमेंट ने 30 सितंबर तक अलग अलग कार्यक्रमों का आयोजन किये जाने की प्लानिंग की है।
पहले दिन ही शनिवार को करीब 12 बजे सेक्टर-17 प्लाजा में फोटोग्राफी कंपीटिशन के लिए आए फोटो की एग्जीबिशन लगाई जाएगी। रात को प्लाजा में ही बॉलीवुड सिंगर जावेद अली शाम करीब 7 बजे से म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया जाएगा।

28 सितंबर को जयबीर जस्सी की म्यूजिकल नाइट:- 28 सितंबर को सेक्टर-42 की न्यू लेक में पंजाबी गायक जसबीर जस्सी की म्यूजिकल नाइट आयोजित होगी। 29 सितंबर को ओपन हैंड से म्यूजियम आर्ट गैलरी सेक्टर-10 तक रन फॉर टूरिज्म का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन शाम को सेक्टर-17 में शाम ए कव्वाली का आयोजन होगा और 30 सितंबर को सेक्टर-18 के टैगोर थियेटर में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।