पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गंगा को दूषित करने में 95 प्रतिशत सरकार का हाथ:शंकराचार्य

गंगा को दूषित करने में 95 प्रतिशत सरकार का हाथ:शंकराचार्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(145वें शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज )
चंडीगढ़। शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद ने कहा कि गंगा को दूषित करने में 95 फीसदी सरकार दोषी है, जबिक 5 फीसदी ही आम जनता गंगा में गंदगी फैलाने के लिए दोषी है। सरकार बांध बना कर सुरंगें निकाल रही हैं जिससे पर्यावरण पर संकट के बादल छा रहे हैं।
जगह-जगह फेक्टरियां खोल कर गंगा के पानी को दूषित किया जा रहा है। अगर सरकार जागरूक होती तो 5 प्रतिशत लोगों को भी गंगा दूषित न करने के लिए जागरूक करती। जगन्नाथ पुरी उड़ीसा से आए 145वें शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज सेक्टर 21 में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

महाराज ने मूर्ति पूजा पर बोलते हुए कहा कि जो मूर्ति पूजा को मानते हैं वो उसके सिद्धांतों को भी माने। इसमें पांच देवता और उनकी मूर्ति प्रतिष्ठा होनी चाहिए। आप अपने गुरू की मूर्ति बनाकर उसकी पूजा नहीं कर सकते क्योंकि उसमें वो शक्ति नहीं आ सकती, गुरू को विधान के अनुसार ही मानें।
हिंदू धर्म पर मंडरा रहे खतरे की बात करते हुए महाराज ने कहा कि संयुक्त परिवारों का टूटना धर्म के लिए सबसे बड़ा खतरा है बनता जा रहा है। विकास की समझ इंसान को विनाश की ओर ले जा रही है। गांव और वन शहर और महानगरों में तबदील हो रहे हैं ये सब विनाश का कारण है।