पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेल मंत्री सरबंदा पहुंचे बलबीर सिंह सीनियर के घर

खेल मंत्री सरबंदा पहुंचे बलबीर सिंह सीनियर के घर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। शनिवार को केंद्रीय खेल मंत्री सरबंदा सोनोवाल ट्रिपल ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता और पूर्व भारतीय हॉकी टीम के कप्तान बलबीर सिंह सीनियर से मिलने सेक्टर-३६ स्थित घर पहुंचे। सुबह ११.३० बजे मंत्री सीधे चंडीगढ़ एयरपोर्ट से उनके घर गए और उन्हें शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। सरबंदा पौने घंटे तक उनके घर में रहे और हॉकी को लेकर बातचीत की। ९० साल के बलबीर सिंह सीनियर ने उन्हें अपना कमरा भी दिखाया जिसमें अपनी ओलंपिक स्टिक सहित कई मेडल और ट्रॉफी रखी हुई हैं।
सरबंदा ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि इतने महान खिलाड़ी से मिलने का मौका मिला। उन्होंने देश के लिए इतना कुछ किया और अभी भी काफी एक्टिव हैं। बलबीर सिंह ने सरबंदा को अपनी किताब भेंट की जिसमें हॉकी स्किल के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस मौके खेल मंत्रालय के संयुक्त सचिव ओकांर सिंह केडिया के अलावा स्पोट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया(साई) चंडीगढ़ के अधिकारी भी मौजूद थे।