पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व ओलंपियंस और साई कोचेज से की खेल मंत्री ने मुलाकात

पूर्व ओलंपियंस और साई कोचेज से की खेल मंत्री ने मुलाकात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। शहर में पहली बार दौरे पर आए केंद्रीय खेल मंत्री सरबंदा सोनोवाल ने दोपहर में कई पूर्व ओलंपियंस और साई कोचेज से मुलाकात की। होटल शिवालिक व्यू सेक्टर-१७ में खेल मंत्री से मिलने वालों में पूर्व पहलवान करतार सिंह, पूर्व हॉकी ओलंपियन राजिंदर सिंह जूनियर के अलावा पूर्व जूनियर नेशनल कोच सुरेंद्र महाजन भी शामिल थे।
यह पहली बार है कि खेल मंत्री ने शहर में इस तरह से कोचेज से मुलाकात की है। मुलाकात के दौरान साई के रिजनल हैड संजीव शर्मा ने अधिकारियों और कोचेज से मंत्री का परिचय करवाया। इसके बाद उन्होंने साई के कार्यक्रमों की जानकारी दी और अचीवमेंट के बारे में बताया। करीब एक घंटे से ज्यादा तक देर तक चले इस कार्यक्रम में मंत्री सरबंदा सोनोवाल ने भी अपने मंत्रालय और भविष्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खेलों के प्रति लोगों को जागरूक करना होगा। एशियन गेम्स के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि हम कुछ गोल्ड जीतने में कामयाब जरूर होंगे।