पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंप्लाइज १४ और १६ अक्टूबर को करेंगे अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन

इंप्लाइज १४ और १६ अक्टूबर को करेंगे अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन के अलग अलग विभागों के इंप्लाइज 14 और 16 अक्टूबर को धरना प्रदर्शन करने जा रहे हैं। को-ऑर्डिनेशन कमेटी की तरफ से 16 अक्टूबर को धरने की घोषणा की गई है। शनिवार को पब्लिक हेल्थ के कर्मचारियों ने पब्लिक हेल्थ बूथ सेक्टर-29 , एफजे-13 इंडस्ट्रियल एरिया फेज -1 व वाटर वकर्स सेक्टर-39 में गेट मीटिंग्स की।
गेट मीटिंगों में कमेटी के कन्वीनर रघवीर चंद, को-कन्वीनर राजेंद्र कटोच, फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी गोपाल दत्त जोशी व अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। ये इंप्लाइज दिवाली से पहले बोनस व डीए दिए जाने की मांग, सभी कर्मचारियों को पक्के करने तथा रेगुलर कर्मचारियों के बराबर भत्ते तथा पैंशनर्स बेनीफिट देने, तथा डेलीवेज वर्कचार्ज व कांट्रेक्ट कर्मचारियों पर ईपीएफ व ईएसआई स्कीम लागू करने, विभाग में खाली पड़ी पोस्टें भरने की मांग की गई है। ये कमेटी 16 अक्टूबर को परेड ग्राउंड में धरना प्रदर्शन करेगी।

14 अक्टूबर को क्रिकेट स्टेडियम के सामने धरना प्रदर्शन:- को-ऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी इंप्लाइज की प्रमुखता में 14 अक्टूबर को क्रिकेट स्टेडियम के सामने धरना प्रदर्शन करेगी। शनिवार को कमेटी की तरफ से रोड स्टोर सेक्टर-23 में रोड वर्कर यूनियन की गेट मीटिंग की। मीटिंग में कमेटी के कन्वीनर राकेश ने कहा कि प्रशासन आश्वासन तो देता है लेकिन काम कुछ नहीं होता जिसके चलते मजबूरन अब इंप्लाइज को प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलना पड़ेगा।