चंडीगढ़। भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय, चंडीगढ़ द्वारा 27 एवं 28 सितंबर 2014 को दो दिवसीय ऋण मेले का आयोजन सेक्टर 34ए, चंडीगढ़ में किया जा रहा है । मेले का उद्घाटन अश्वनी भाटिया महाप्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, नेटवर्क-1 चंडीगढ़ द्वारा किया गया।
इस मेले में होम लोन, कार लोन, विभिन्न बीमा प्रोडक्ट्स, डीडीए के फ्लैट आबंटन आवेदन के अलावा बैंक के अन्य उत्पादों के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इस मेले में भारतीय स्टेट बैंक के अलावा ओमेक्स , एसबीआई जनरल, एसबीआई लाइफ, एसबीआई म्यूचुअल फंड तथा अन्य कई संस्थानों ने अपना स्टाल लगाया है। इस अवसर पर बैंक के महाप्रबंधक भाटिया ने सभी से इस मेले को सफल बनाने का आवाहन किया।