पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नामधारी इलेवन और आरसीएफ सेमीफाइनल में

नामधारी इलेवन और आरसीएफ सेमीफाइनल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। आठवें ओरिएंटल बैंक महाराजा रंजीत सिंह हॉकी टूर्नामेंट के आखिरी लीग मैच में ड्रॉ खेलने के बाद भी नामधारी इलेवन और आरसीएफ कपूरथला ने सेमीफाइनल में स्थान बना लिया है। दोनों के बीच यहां खेला गया मैच २- से बराबर रहा। मैच के शुरुआत से ही दोनों दमदार टीमों ने आक्रमण करना शुरु कर दिया था। मैच का पहला गोल आरसीएफ के लिए गगनदीप सिंह ने किया। ये गोल २९वें मिनट में हुआ। पहले हाफ में यही गोल रहा। दूसरे हाफ के ३७वें मिनट में नामधारी इलेवन के भगत सिंह ने गोल कर मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया।
इसके बाद कपूरथला के सिमरनदीप सिंह ने ४०वें मिनट में गोल किया और फिर से बढ़त हासिल कर ली। नामधारी इलेवन पीछे थी और तभी भगत सिंह ने ६५वें मिनट में दूसरा गोल किया और टीम को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद कोई गोल नहीं हुआ और मैच ड्रॉ हो गया। वहीं ग्रुप-बी के एक अन्य मैच में सेंट्रल कमांड की टीम ने पंजाब एंड सिंध बैंक को रोमांचक अंदाज में ४-३ से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया। वहीं एक अन्य मैच में इंडियन एयर फोर्स ने इस्टर्न रेलवे को ३-२ से मात देकर अंतिम वार में स्थान बनाया।