पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शौर्य थापा ने किया सोने पर कब्जा

शौर्य थापा ने किया सोने पर कब्जा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला। १३वें पंचकूला डिस्ट्रिक्ट चवाई कवांग डू चैंपियनशिप में शौर्य थापा ने एयर शील्ड ड्रिल सब जूनियर कैटेगरी बॉयज में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है। सेक्टर-१६ चवाई कवांग डू सेंटर पर आयोजित चैंपियनशिप के फाइनल में उन्होंने विजय स्कूल के धर्मपाल को हराया। धर्म को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। इससे पहले पंचकूला की मुनसिपल काउंसिल भावना गुप्ता ने चैंपियनशिप को आेपन किया और फिर सभी को अच्छी खेल भावना के साथ इसमें हिस्सा लेने की सलाह दी।
उन्होंने कहा की ये गेम सभी की सुरक्षा की नजर से भी शानदार है। इससे आप अपना करियर भी बना सकते हैं और अपने साथ साथ परिवार को भी सुरक्षित रख सकते हैं। ये खेल आपको फिट रखने में भी मदद करता है। उन्होंने यहां पर मास्टर बिक्रम थापा की भी तारीफ की जो बच्चों को इस खेल के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस चैंपियनशिप में १५० से ज्यादा बच्चे अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करेंगे और ये चैंपियनशिप सभी को एक बेहतर प्लेटफॉर्म होगा। इसमें अंडर १४ से लेकर अंडर १९ कैटेगरी में खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
शौर्य के अलावा अंडर १४ बॉयज के २५ से २९ किग्रा में कृषिव ने गोल्ड, अभिनव ने सिल्वर और रुद्राक्ष व प्रिंस ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। वहीं ३५ से अधिक किग्रा में आदित्य ने गोल्ड, समीर ने सिल्वर और धैर्य ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। १५ से १९ किग्रा में मनोमय ने गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके अलावा २० से २४ किग्रा में पारीन ने गोल्ड अर्नभ ने सिल्वर और रोनित ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
अंडर १४ गर्ल्स के २० से २४ किग्रा में भव्य शर्मा ने गोल्ड मेडल हासिल किया। २५ से २९ किग्रा में मृदु ने गोल्ड, जैसमिन ने सिल्वर जबकि ३० से ३४ किग्रा में जानवी ने गोल्ड और आशिमा ने सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं अंडर १४(६ से ११ साल) के २० से २४ किग्रा में तमन्ना ने गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके अलावा २५ से २९ किग्रा में तन्मयी ने गोल्ड, अराइना ने सिल्वर और अनिका ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
३० से ३४ किग्रा में मौली ने गोल्ड,श्रुति ने सिल्वर और शीरीन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। ३५ से ३९ किग्रा में भव्य ने गोल्ड मेडल जीता। ४० से ४५ किग्रा में सोनालिका को गोल्ड मिला। इसके अलावा ४५ से अधिक किग्रा में इशिका को गोल्ड और कनिष्का को सिल्वर मेडल मिला।