पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सब्जी मंडी में आढ़तियों के साथ व्यापारी हुए प्रशासन के खिलाफ इकट्ठा

सब्जी मंडी में आढ़तियों के साथ व्यापारी हुए प्रशासन के खिलाफ इकट्ठा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। सेक्टर-26 सब्जी मंडी में एप्पल सीजन में प्रशासन और आढ़तियों के बीच विवाद बढ़ रहा है। एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड की तरफ से आढ़तियों की रेगुलर इंस्पेक्शन से परेशान आढ़तियों ने रविवार सुबह फिर हड़ताल कर दी। यहां आलू मंडी के पास आढ़ती इकट्ठा हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
आढ़तियों के पक्ष में यहां पर चंडीगढ़ व्यापार मंडल और अन्य व्यापारी संगठन भी पहुंचे। व्यापारियों की तरफ से कहा गया कि प्रशासन मंडी में सुविधाएं तो मुहैया करवा नहीं रहा है लेकिन आढ़तियों को परेशान किया जा रहा है।
व्यापारियों के मुताबिक अगर डीसी ने आढ़तियों को परेशान करना बंद नहीं किया तो उनके खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। व्यापारी नेताओं ने यहां आढ़तियों को कहा है कि वे एक प्रेजेंटेशन तैयार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी भेजेंगे साथ ही मिनिस्टरी ऑफ होम अफेयर्स में भी इस बारे में शिकायत की जाएगी कि एप्पल सीजन के दौरान किस तरह से मंडी में दहशत का माहौल प्रशासन बना रहा है।