चंडीगढ़। टूरिज्म वीक सेलिब्रेशन में संडे के दिन शाम को न्यू लेक में पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी की म्यूजिकल ईवनिंग का आयोजन किया जा रहा है। यहां पर करीब एक घंटे तक जसबीर जस्सी की परफॉरमेंस होगी।
इससे पहले यहां पर कुछ लोकल सिंगर्स भी परफॉर्म करेंगे। प्रशासन के टूरिज्म डिपार्टमेंट की तरफ से इस म्यूजिकल ईवनिंग का आयोजन किया जा रहा है। टूरिज्म वीक सेलिब्रेशन के तहत इसको करवाया जा रहा है। संडे को छुट्टी के दिन आप भी न्यू लेक में जाकर जस्सी की परफॉर्मेंस को एंजॉय कर सकते हैं।
टूरिज्म डिपार्टमेंट की तरफ से 29 सितंबर को सुबह 6.30 बजे से ओपन हैंड से म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी सेक्टर-10 तक वॉक फॉर टूरिज्म निकाली जाएगी और शाम को 6.30 बजे सेक्टर-17 प्लाजा में शाम-ए-कव्वाली का आयोजन होगा। सोमवार को ही सुबह 10 बजे से से म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी सेक्टर-10 में टूरिज्म क्विज टूरिज्म डिपार्टमेंट की तरफ से करवाया जाएगा।